मथुरा: प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ शिवसेना ने किया हल्लाबोल
मथुरा में प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण का मुद्दा अब सड़क पर आ गया है। शिक्षा के नाम पर चल रहे 'कमीशनखोरी के खेल' और स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिवसेना ने जिला मुख्यालय पर बिगुल फूंक दिया। जिला अध्यक्ष चंद्रहास भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिव सैनिकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया