धौरहरा: धौरहरा रेंज के लालापुरवा गांव में लकड़कट्टों ने काटे प्रतिबंधित पेड़, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
उत्तर खीरी वन प्रभाग की धौरहरा रेंज में अवैध कटान का मामला फिर सामने आया है। धौरहरा रेंज के लालापुरवा गांव के पास शातिर लकड़कट्टों ने वन विभाग और पुलिस से सांठगांठ कर प्रतिबंधित जामुन के 15 पेड़ों को बिना परमिट काट डाला। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग से किया अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय मामले को नजरअंदाज कर दिया।