कांकेर: ग्राम दमकसा में रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Kanker, Kanker | Oct 6, 2024 कांकेर जिले के ग्राम दमकसा में आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को 12 बजे चक्काजाम कर दिया है। ये ग्रामीण इस क्षेत्र से रेत की तस्करी का विरोध कर रहे थे एवं तस्करों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।बता दें इस क्षेत्र में रेत की तस्करी जोरों पर होती है। जैसे ही बरसात समाप्त हुई रेत तस्करों ने अपना धंधा जोर-शोर से चालू कर दिया।