मंझिआंव: मझिआंव अस्पताल ने हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के नि:शुल्क इलाज के लिए पहचान की अपील की
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मझिआंव रेफरल अस्पताल ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नवजात और बच्चों के लिए विशेष अपील जारी की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ ने लोगों से ऐसे बच्चों की पहचान कर अस्पताल लाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सांस लेने में तकलीफ, वजन नहीं बढ़ना, दूध पीने में कठिनाई या बार-बार बेहोशी जैसे लक्षण होन