नबीनगर: बसन बिगहा मोड़ के पास सड़क हादसे में केडी सिंह की गई जान, इलाके में शोक की लहर, तीन घंटे सड़क रही जाम
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत बेलाई पंचायत के ग्राम देवराज बिगहा पोखराहा निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ केडी सिंह की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को सुबह दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नबीनगर के बसन बिगहा मोड़ के समीप हाईवा के चपेट में आने से हुआ, जहां अचानक हुई दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। मौके पर पुलिस पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानी