सरदारशहर: सरदारशहर में सड़क हादसे में भाजपा नेता जगदीश बनियासर की मौत, दो लोग घायल
सरदारशहर के भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश बनियासर की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। तोलासर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से बीकानेर जा रहे थे। राजेरा गांव के पास अचानक नीलगाय सामने आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के पोल से टकरा गई।