बीकानेर: दीपावली तिथि को लेकर असमंजस जारी, विद्वानों ने व्यासों की बगेची में प्रेसवार्ता कर कहा- 21 को मनाए दीपावली
दीपावली की तारीख को लेकर चल रहे असमंजस पर अब विद्वानों के दो मत सामने आए हैं। बीकानेर के प्रमुख ज्योतिषाचार्यों और भागवताचार्यों ने रत्ताणी व्यासों की बगेची में प्रेस वार्ता कर बताया कि इस वर्ष लक्ष्मी पूजन 21 अक्टूबर को करना ही शास्त्रसम्मत और श्रेष्ठ है। पंडित महेंद्र व्यास, भगवान दास व्यास और नितेश व्यास ने पंचांग और धर्मग्रंथों के आधार पर इसे उचित बताया।