दाउदनगर: अग्निशमालय दाउदनगर की टीम ने तरार, अंछा सहित अन्य स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया, किया जागरुक
अग्निशमालय दाउदनगर की टीम ने बुधवार को 11:00 बजे से दाउदनगर के तरार,अंछा,पटना रोड नीमा, लाला अमौना सहित अन्य स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं अन्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।मॉक ड्रील कराते हुए जागरूक किया गया।