बोचहां: बंदरा में कांवड़ियों का जत्था पहलेजा में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए हुआ रवाना
मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए मुन्नी बैंगरी पंचायत क्षेत्र से रविवार को कांवरियों का जत्था पहलेजा के लिए रवाना हुआ। सरदार बम सह उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां ने बताया कि कई वर्षों से बाबा गरीबनाथ धाम, बाबा खगेश्वरनाथ धाम,बाबा जीवनेश्वर नाथ और बाबा गोपनेश्वर लेख नाथ धाम में जलाभिषेक कर रहे हैं।