सकरा में अगा खान ग्रामीण सहायता कार्यक्रम इंडिया की ओर से शुक्रवार को युवा जंक्शन में रोजगार सह परामर्श मेले का आयोजन किया गया। इसमें टाटा मोटर (सानंद), टीवीएस क्रेडिट (बिहार), टीपीआई (चेन्नई) ने विभिन्न पदों के लिए 45 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।