शाहबाद: रक्षा-सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश
Shahbad, Baran | Aug 28, 2026 शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बालकों तथा बालिकाओं ने एक-दूसरे को रक्षा-सूत्र बांधे। इससे पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे एवं संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी दी।