टिकारी: टिकारी के प्रारंभिक विद्यालयों में प्रावेशोत्सव को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Tikari, Gaya | Apr 10, 2026 टिकारी प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक में नामांकन के लिए प्रवेश उत्सव शुरू है। जिसको लेकर विशेष जागरूकता अभियान प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बैनर-तख्ती व ढोल-मंजीरा के साथ शिक्षक के नेतृत्व में छात्र गांव में घूम कर आनामांकित छात्रों के नामांकन हेतु उनके अभिभावकों को प्रेरित करने का काम कर रहे है।