इंदौर: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज, इस मौके पर भाजपा नेताओं ने विजय नगर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Indore, Indore | Jun 23, 2024 इंदौर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज इंदौर में विजयनगर स्थित मुखर्जी प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने डॉ मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही भारतीय जनता पार्टी डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाता आया है।