इंदौर: पलासिया क्षेत्र में एक शोरूम के कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड में हुई जमकर मारपीट, दोनो पक्षों ने दर्ज कराया मामला
Indore, Indore | Jun 23, 2024 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक शोरूम के कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। जिसमे यह विवाद मुख्य मार्ग की जगह वैकल्पिक मार्ग से जाने को लेकर शुरू हुआ था। जिसमें शोरूम के कर्मचारियों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हवाई फायर करने का आरोप भी लगाया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।