इंदौर: मेट्रो संचालन को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कोशिश है कि सिंहस्थ से पूर्व इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो शुरू हो
Indore, Indore | Jun 23, 2024 इंदौर उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन संचालन को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा की। जहां पर उन्होंने कहा कि शासन की कोशिश की सिंहस्थ के पूर्व इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन शुरू हो। ताकि सहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। गौरतलब है कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होना है। जिसको लेकर यह कवायद की जा रही है।