इंदौर: भाजपा जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की एमजी रोड में गोली मारकर हत्या
Indore, Indore | Jun 23, 2024 जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मारकर भाग निकले एडिशनल डीसीपी के मुताबिक अर्जुन और पीयूष ने घटना को अंजाम दिया है। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।