रानी: रानी पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मोस्ट वांटेड आरोपी को पकड़ा, पूर्व में 2 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार
Rani, Pali | Jul 23, 2025 रानी पुलिस ने बुधवार शाम 4.30 बजे बिरामी टोल प्लाजा से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू सिंह जो बलि का बाडिया मसुदा, ब्यावर का रहने वाला है। वह लखनऊ से मुंदड़ा पोर्ट भुज जा रहे एक ट्रक में सवार था। यह मामला 12 मई का है, जब पुनाडिया सरहद में 18 बिजली पोल से तार चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी ।