बिजावर में किसानों को खाद वितरण में परेशानी की सूचना मिलते ही विधायक राजेश शुक्ला बुधवार की शाम 4 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से संवाद कर स्थिति समझी और वहीं बैठकर वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके बाद सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई गई। विधायक ने आश्वस्त किया कि अन्नदाताओं की समस्याओं पर आगे भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी।