गोरखपुर: ट्यूशन जा रही छात्राओं के साथ भोजपुरी गाना गाकर शोहदों ने किया फ्लाइंग किस, तीन बाल अपचारी को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में
शाहपुर क्षेत्र अंर्तगत पादरी बाजार के विभिन्न मोहल्लों की रहने वाली कक्षा 08 की पांच छात्राएं पैदल ट्यूशन पढ़ने के लिए जंगल हकीम नंबर-दो स्थित टीएन पब्लिक स्कूल के पास जा रही थीं।स्कूल के पास पहुंचने पर तीन युवक वहां आए और उन्हें देखकर भोजपुरी गाना गाते हुए रास्ता मांगने लगे।कुछ दूर आगे बढ़ने पर किशोरों ने गाली-गलौज करते हुए छात्राओं की ओर फ्लाइंग किस किया।