एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि धान खरीदी को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है धान खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण एसडीएम के द्वारा भी किया जा रहा है किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही बिचौलिए धान खरीदी केंद्र में ना दिखाई दे इसकी भी कोशिश है धान के अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई की गई है।