लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर बाजार में डॉक्टर नीरज साह ने शुद्ध पेयजल सेवा का शुभारंभ किया
लक्ष्मीपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर बाजार में रविवार को 11 बजे समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह के द्वारा आम लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. नीरज साह ने फीता काटकर पेयजल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।