नीमडीह: कम बारिश और सूखे की आशंका को लेकर नीमडीह में किसानों को किया गया सतर्क
नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती एवं संभावित सुखाड़ से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. प्रखंड कृषि प्रभारी लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश होने तथा सुखाड़ पड़ने की संभावना जताई जा रही है.ऐसे में किसानों को अभी से सतर्क रहने क