बहराइच: नैनिहा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, जबकि एक अन्य घायल
बहराइच के खैरीघाट थाने के रामपुर निवासी नागेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। नागेश अपने साथी अंसित के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे। तभी नैनिहा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। नागेश को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया।जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।