हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रेलवे के गेट संख्या 31 पर ओवरब्रिज के निर्माण को मिली स्वीकृति, ₹1579 लाख अवमुक्त
शासन ने कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं।