रघुराजनगर नगरी: सतना के भैंस खाना मीट मार्केट के पास शराबियों का जमावड़ा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
सतना। शहर के भैंस खाना स्थित मीट मार्केट के समीप संचालित शराब की दुकान के बाहर शराबियों का लगातार जमावड़ा लगने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि दिनभर और देर शाम तक दुकान के आसपास शराब पीने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। जिस व्यवस्था को दुरुस्त करवाने स्थानीय निवासियों वीडियो बना किया वायरल।