सोनाहातु: सोनाहातू थाना क्षेत्र व रांची के अन्य थाना क्षेत्र से रांची पुलिस ने चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चान्हो थाना के स्थायी फरार वारंटी सहामत अंसारी, तुपुदाना ओपी के गैर जमानतीय वारंटी संतोष कुमार मिश्रा, सोनाहातू थाना के स्थायी वारंटी कैला महतो और लोअर बाजार थाना के गैर जमानतीय व रंटी मो. टिंकू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।