उदयपुर के फतेहसागर झील से शुक्रवार को एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई देने पर तत्काल पुलिस और राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौर के आदेश तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी धर्मेंद्र कश्यप के निर्देशन में एक रेस्क्यू टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।
Gogunda, Udaipur | Aug 7, 2026