कसिया: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी लछिया गांव के पास से गिरफ्तार
कुशीनगर जिले के चौराखास थाने की पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को लछिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। उसका नाम क्यामुद्दीन अंसारी है। वह देवरिया के लछिया गांव का निवासी है।