झांसी: जीआरपी टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी करने वाले 2 शातिर मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2025 पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से दो शातिर मोबाइल चोरो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चोरो ने अपना नाम बृजेश कुमार और राहुल कुमार निवासी जिला दतिया बताया। उसके पास से 3 एंड्राइड मोबाइल बरामद हुए।