लाडपुरा: कोटा में तृतीय हाडोती कला प्रदर्शनी और बाजार का शुभारंभ आर्ट गैलरी में, दुर्लभ हस्तकला को देखने का मिला मौका
Ladpura, Kota | Mar 22, 2025 हाड़ौती के परंपरागत हस्तशिल्प एवं कलाओं को प्रोत्साहन के उद्देश्य से तृतीय हाड़ौती कला प्रदर्शनी और बाजार का शुभारंभ आर्ट गैलरी सरोवर रोड में शनिवार सुबह 10:30 बजे हुआ। 22 व 23 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में कोटा सहित बूंदी, बारां और झालावाड़ से अलग-अलग परंपरागत हस्तशिल्प और दुर्लभ हस्तकलाओं को एक कैंपस में देखने का मौका मिला।