बूंदी: बूंदी महोत्सव के बहुरंगी पोस्ट का जिला कलेक्टर ने किया विमोचन, बूंदी उत्सव का आयोजन होगा
Bundi, Bundi | Nov 5, 2024 जिले में 18 से 20 नवम्बर तक आयोजित होने वाले ‘बूंदी महोत्सव’ के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन मंगलवार को हो गया। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बूंदी महोत्सव के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया। पोस्ट में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले कलाकारों एवं बूंदी दुर्ग को दर्शाया गया है। जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी को लेकर अधिकारी को निर्देश दिए है।