उनियारा: बनेठा पुलिस ने मेस कर्मचारी की शादी में भरा मायरा, क्षेत्र में बनी चर्चा
Uniara, Tonk | Apr 26, 2026 बनेठा पुलिस ने मेंस कर्मचारी की बेटियों के विवाह में मायरा भरकर मानवता की मिसाल पेश की है। रविवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बनेठा पुलिस थाना में कार्यरत मेंस कर्मचारी भैरूलाल की दो बेटियों की शादी थी। जिसका निमंत्रण पुलिस स्टाफ को भी दिया था जिस पर पुलिस स्टाफ ने मायरा भरते हुए 75211 रूपए की नगद राशि भी भेंट की।