बेंगाबाद: सदर अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर आयोजित, 50 से अधिक लोगों की दिव्यांगता प्रतिशत की गई जांच
सदर हॉस्पिटल में सोमवार को 3 बजे तक दिव्यांग जांच कैंप का आयोजन हुआ।जिसमें करीब 50 से 60 दिव्यांगो के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। बताया गया कि सदर अस्पताल में हर महीने दो बार दिव्यांग जांच कैंप लगाया जाता है।जिसमें जिले भर के दिव्यांग अपना आवेदन करने के बाद दिव्यंगता प्रतिशत की जांच कराने पहुंचते हैं। ताकि प्रमाण पत्र लेकर उसका भी सरकारी लाभ ले सके।