चरखारी: खरेला के ऐचाना गांव में नाली से पानी निकालने के विवाद में मां-बेटे समेत तीन लोगों को पीटा, पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज
ऐचाना गांव निवासी मल्ली श्रीवास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी रामसिंह से 23 अप्रैल की शाम नाली के पानी को निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। बताया कि रात में वह अपने घर के अंदर परिवार के साथ थी। तभी दबंग घर के दरवाजे पहुंच गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने उसे व उसके बेटे बहू के साथ मारपीट कर दी।