पूरनपुर: पिपरिया में जयभद्र लकड़ी रखने के विवाद में पिता-पुत्र पर हुआ हमला, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र में लकड़ी रखने के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित बिजेन्द्र गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून को गांव के बाहर पुलिया पर राजकुमार पुत्र प्रेमगिरि, धर्मवीर पुत्र राजाराम और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया।