शाहजहाँपुर। जनपद के थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण, उसे गर्भवती करने और फिर जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रही सह-अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला पर मुख्य अभियुक्त का सहयोग करने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है।