जशपुर: लोदाम में बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया कुख्यात बादी गिरोह का सदस्य, साथी कार से फरार
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे कुख्यात बादी (नट) गिरोह के सदस्य अनीष खान उर्फ गोल्डन को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी सीतापुर से अपने दो साथियों के साथ कार से चोरी करने आया था, जबकि उसके साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जशपुर पुलिस से गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जान