नगर नौसा: नगरनौसा: आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिका ₹3200 रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास से आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षका (एलएस) सुषमा कुमारी को 3,200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।