गोरखपुर: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर गोरखपुर जिला अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बड़े पैमाने पर रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दी।