गोरखपुर: भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी, बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक
17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इसके लिए आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी के लिए एक मीटिंग बुलाई। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।