गोरखपुर: चोरी की ई रिक्शा के साथ रामगढ़ताल पुलिस ने रामगढ़ताल इलाके से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में बीते दिनों ई रिक्शा और ई रिक्शा की बैटरी चोरी की कई वारदात हुई। इस मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने आज कौशल, इलाल और बालिंदर साहनी नाम के तीन युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बिना नंबर प्लेट की रिक्शा से घूमते थे और कोई ई रिक्शा उन्हें दिखता था उसे वो चोरी कर लेते थे।