गोरखपुर: आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रामगढ़ताल पर स्वच्छता अभियान चलाया
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर भाजपा ने 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की है। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज रामगढ़ताल में सुबह स्वच्छता अभियान रैली को रवाना किया और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को वह स्वस्थ और स्वच्छ बनाना चाहते है।