तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा नगर में खेलो विधानसभा के अंतर्गत तेंदूखेड़ा प्रीमियर लीग का रविवार की रात 9 बजे मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा शुभारंभ किया गया।राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को भी निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाये लगातार सामने आ रही हैं।