धनौरा: पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे बने नायब तहसीलदार, गजरौला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
बृहस्पतिवार को अमरोहा जनपद में गजरौला स्थित श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर की। यहां जैसे ही भाजपा नेता विपिन सागर अपने भाई नायब तहसीलदार बिजेंद्र सिंह को लेकर गाड़ी से उतरे वहां पूर्व विधायक हरपाल सिंह एवं चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी की अगुवाई में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों, पालिकाकर्मियों ने उन पर पुष्पवर्षा की और फूल मालाओं से लाद दिया।