बाढ़: बाढ़ के नवादा गांव में तेज रफ्तार बाइक से हादसा, 13 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
Barh, Patna | May 24, 2026 बाढ़ अनुमंडल के नवादा गांव में रविवार सुबह लगभग 10 बजे तेज रफ्तार और डबल लोडिंग बाइक चलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिससे 13 वर्षीय रजनीश कुमार घायल हो गया जबकि एक अन्य किशोर बाल बाल बच गया। घायल को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।