मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में बंद मकान से लाखों की नगदी व जेवर चोरी, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े और डीवीआर भी ले गए
गौरा गांव निवासी सूर्यमणि सिंह शनिवार को सुबह अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए प्रयागराज गए थे जहां वह रुक गए थे। रविवार की शाम लगभग 7:00 बजे जब घर लौटे तो देखा की मुख्य दरवाजे सहित सभी कमरों के ताले टूटे थे। चोरों ने घर से 6 सोने की अंगूठियां दो सोने की चेन दो सोने के मंगलसूत्र। दो जोड़ी सोने के झुमके 6 जोड़ी चांदी की पायल एक लाख नगदी की। चोरी हुई है।