बिसौली: बिसौली से जायरीन का जत्था अजमेर शरीफ के लिए रवाना, अमन-चैन की दुआओं के साथ दी गई विदाई
Bisauli, Budaun | Jul 30, 2026 बिसौली कस्बा से गुरुवार को 3 बजे करीब जायरीन का एक जत्था अजमेर शरीफ की दरगाह के लिए रवाना हुआ। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अनीस फारुकी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जायरीन का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।