पांडू: पांडु के दरुआ पुल के पास बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण
Pandu, Palamu | Jul 21, 2026 पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड की तीसीबार पंचायत अंतर्गत दरुआ गांव में विकास के दावों की पोल खोलती एक बदहाल सड़क आज ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन चुकी है। दरुआ पुल के पास वर्षभर जलजमाव रहने और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़क पूरी तरह गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है।