डोमचांच: डोमचांच में नशे में वाहन चलाने के अभियान के तहत हाईवा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई।