गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम क्षेत्र में गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप और नगदी पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शातिर चोरों से इंजीनियर की गाड़ी का शीशा तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार देर रात इंजिनियर नितिन पाठक शिप्रा पुलिस बूथ के पास अपना चार पहिया वाहन खड़ा करके शिप्रा सनसिटी सोसायटी के पास मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। वापस आकर देखा तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा था और लैपटॉप और नगदी को चोरी कर लिया गया था।